- Hindi News
- नृत्य प्रतियोगिता में बारडीह हाई स्कूल अव्वल
नृत्य प्रतियोगिता में बारडीह हाई स्कूल अव्वल
>करम जतरा महोत्सव मनाया गया
भास्करन्यूज | गुमला
झारखंडकरम जतरा महोत्सव को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जारी प्रखंड के अमगांव आदर्श ग्राम में किया गया। इसका आयोजन झारखंड पार्टी द्वारा खेल एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किया गया था। इसमें युवा जागृति क्लब अमगांव, जरमना, रोशनपुर, किताम, कन्चोड़ा, सिसि पतराटोली, पुंडी, बारडीह, कोरकोटोली, लूंगा, सिकरी अम्बाटाेली ग्रामों के कुल 19 नृत्य दलों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जिप सदस्य सह झापा कार्यकारी अध्यक्ष हंदू भगत ने कहा कि अब तक के जन प्रतिनिधियों के उपेक्षापूर्ण रवैये के कारण खेल एवं संस्कृति को बढ़ावा नहीं मिल रहा है। युवा खेल, संस्कृति मंत्रालय से ग्रामीणों को कोई सुविधा नहीं मिलने पर अफसोस जताते हुए भगत ने पिछले दिनों खिलाड़ियों को खेल कीट देने के लिए उपलब्ध राशि 15 लाख रुपए का गबन किये जाने की उच्च स्तरीय जांच तथा दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग डीसी से की है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नृत्य दल में बारडीह हाई स्कूल को प्रथम, कन्चोड़ा ग्राम को द्वितीय एवं अमगांव नया डगर को तृतीय पुरस्कार तथा सभी प्रतियोगी दल को सांत्वना पुरस्कार देने की घोषणा आयोजन समिति द्वारा की गई। इस अवसर पर निमन बालतस कुजूर, विनय मिंज, अमृत कुजूर, रजत एक्का, संदीप कुजूर, जॉर्ज केरकेट्टा, रवि किस्पोटा, सुनील लकड़ा, वाल्टर केरकेट्टा, कुशदीप एक्का, शैहुन टोप्पो, सागे सोरेन टोप्पो, विजय शांति एक्का, कांता टोप्पो, अभिलाषी एक्का, युदिका खाखा, सुनीला कुजूर समेत सैकडों ग्रामीण उपस्थित थे।
नृत्य करती महिलाएं।