पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेली उत्थान समाज का चैरिटी शो 20 को

तेली उत्थान समाज का चैरिटी शो 20 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला |छोटानागपुरिया तेलीउत्थान समाज की ओर से 20 सितंबर को चैरिटी शो सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि एसपी भीमसेन टूटी होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सहनी उपेंद्र पाल सिंह नहन, नागपुरी साहित्यकार एवं प्रो गिरिधारी राम गंझू होंगे। यह जानकारी समाज के महासचिव शिवचरण साहू ने दी। उन्होंने बताया कि चैरिटी शो सह सम्मान समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रात आठ बजे नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें रांची के कलाकार मुकुंद नायक भी शामिल होंगे। साथ ही जक्शन म्यूजिकल ग्रुप रांची के द्वारा आधुनिक नागपुरी, भाेजपुरी एवं हिंदी गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए सहयोग राशि एक सौ, दो सौ एवं पांच सौ रुपए निर्धारित किया गया। प्रवेश टिकट निलेश मेडिकल हॉल, पालकोट रोड गुमला से प्राप्त किया जा सकता है।