मतदाता जागरूकता अभियान चलाया
गुमला | झापाने अल्बर्ट एक्का जारी प्रखंड के मेराल, सख्तार, किताम, अमगांव, केमटे, कोड़ी, बुमतेल, पुलुंग, डेवीडीह, सिकरी, बरडीह, लूंगा आदि गांवों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के द्वितीय चरण में करमटोली गुमला, तेलगांव, वेलगांव, तिर्रा, ढोल टोली, जोराग, हंसलता, अम्बाटोली, जोराडांड, घटगांव, गम्हरिया, कांटासारू, जिलिंग, हुरहुरिया, गढटोली, महुआटोली, सोसो, दुन्दुरिया आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। अंतिम चरण में 23 सितंबर को रायडीह प्रखंड तथा 24 एवं 25 सितंबर को चैनपुर, डुमरी प्रखंड का दौरा किया जाएगा। अभियान दल में झापा नेता सह जिप सदस्य हन्दु भगत के नेतृत्व में अभिषेक कुजूर, प्रमोद सिंह, अनिल सिंह, रवि सिंह, नीरज सिंह, कुन्दन गुप्ता, संजू उरांव, सर्मलेश शर्मा, छोटू सिंह, बंटी गिरि, नंद किशोर सिंह आदि शामिल थे।