पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस मना

सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस मना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।

भास्कर न्यूज | गुमला

श्रीसर्वेश्वरी प्रार्थना गृह गुमला में सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सुबह समूह के संस्थापक परमपूज्य अघोरेश्‍वर भगवान रामजी के चित्र के साथ शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों का भ्रमण किया गया। तत्पश्चात पूज्य गुरुदेव के प्रतिनिधि नागेंद्र प्रसाद पांडेय द्वारा सर्वेश्वरी ध्वजारोहण किया गया। नंद किशोर सिंह द्वारा सफल योनि का पाठ किया गया। इसके उपरांत सामाजिकता का सु प्रभाव एवं असामाजिकता का कुप्रभाव विषय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर डीडीसी अंजनी कुमार ने कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह स्वच्छ समाज की परिकल्पना को सार्थक करता है। साथ ही समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा दिखाने का प्रयास सराहनीय है। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अमृत कुमार मेटे ने कहा कि कुछ व्यक्ति अशिक्षित होने के कारण सामाजिक समरसता पर चोट कर बैठते हैं। पूज्य बाबा के प्रतिनिधि नरेंद्र प्रसाद पांडेय ने कहा कि आज हम समूह का 54वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। जिसकी प्रथम स्थापना परम पूज्य अघोरेश्‍वर महाप्रभु ने मडुवाडीह वाराणसी में किया था। सुश्री सुमेधा गुप्ता ने कहा कि समाज एवं छोटी इकाई व्यक्ति के बीच प्राप्त संबंध दर्शाते हुए उच्च समाज की कल्पना की मूर्त रूप देने का आग्रह किया। नवीन गुप्ता ने कहा कि समाज सही है, व्यक्ति में कमी है जिसे सुधारने की आवश्यकता है। नंद कुमार सिंह ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को सर्वेश्वरी समूह के 19 सूत्री कार्यक्रम को क्रियान्वित कर दूर किया जा सकता है। इस मौके पर नम्रता सिन्हा, माण्डवी विनायक, ममता द्वारा मधुर भजन का गान किया गया। गोष्ठी का संचालन भोला नाथ दास द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन विपिन कुमार सिन्हा ने किया।