महिला कांग्रेस ने किया धन संग्रह
गुमला | जम्मू-कश्मीरमें बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए महिला कांग्रेस ने धन संग्रह कार्यक्रम चलाया। धन संग्रह के लिए नगर भ्रमण किया गया। इसमें सात हजार चालीस रुपए एकत्र हुए। इस राशि को बैंक ड्राफ्ट बनाकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के माध्यम से जम्मू कश्मीर भेजा गया। जिला अध्यक्ष बॉबी भगत के नेतृत्व में चलाए गए धन संग्रह कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रभारी सह इंटक अध्यक्ष अमृता भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष चुमनू उरांव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मो एजाज अहमद, नगर उपाध्यक्ष मो मुख्तार, अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष फिरोज आलम, सुशीला उरांव, मेराज, लिली उरांव, रोशनी कुजूर, मुन्नी उरांव, रेवती देवी, योगेन्द्र भगत, अंकित कुजूर, रंजीत, दामोदर, धीरज, प्रवीण, जोएस टोपनो, अल्पसंख्यक युवा अध्यक्ष सदाब आलम आदि शामिल थे।