पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिकोत्सव पर भागवत कथा 31 अक्टूबर से

वार्षिकोत्सव पर भागवत कथा 31 अक्टूबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला | श्रीसुंदर सत्संग भवन की स्थापना का 38वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। वार्षिकोत्सव के अवसर पर राधेकृष्ण मंदिर, बड़ाईक मुहल्ला में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 31 अक्टूबर से आठ नवंबर 2014 तक होगा। वार्षिकोत्सव को लेकर गुमला शहर के प्रबुद्धजनों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक राधेकृष्ण मंदिर में गुरु मां सुमित्रा देवी की अध्यक्षता में हुई। मौके पर वार्षिकोत्सव के आयोजन के लिए एक कमेटी गठित की गई। इसमें संरक्षक के रूप में केदारनाथ साबू, अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, उपाध्यक्ष रामजी प्रसाद बीडी सिंह, सचिव पद पर शंकरलाल जाजोदिया, सहसचिव के रूप में प्रमोद कुमार गाड़ोदिया रणधीर निधि एवं कोषाध्यक्ष के रूप में रामगोपाल साहू चुने गए। वहीं कार्यसमिति में रविन्द्र प्रसाद सिंह, अजय किशोर, पंकज साबू, पवन कुमार अग्रवाल, आेमप्रकाश जाजोदिया, रविन्द्र सिंह, सागर उरांव, रामसागर सिंह, राजपति सिंह, दिलीप नायक, रूपेश कुमार भगत, सुनील कुमार, रविशंकर कुमार सिंह, अजय किशोर नाथ पाण्डेय, शिवशंकर उरांव, विजय गुप्ता, बीडी शर्मा, रिपुदमन सिंह, किशोर फोगला चुने गये। कार्यक्रम के लिए महिला समिति का भी गठन करने का निर्णय लिया गया।