हल्ला बोल को सफल बनाने पर चर्चा
डुमरी | डुमरीप्रखंड भाजपा कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल की अध्यक्षता में विवाह मंडप में हुई। बैठक में 24 सितंबर को गुमला में हल्ला बोल कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि इस कार्यक्रम में डुमरी प्रखंड से तीन सौ कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य फुदो देवी, विजय केसरी, अनिल ताम्रकार, चन्द्र बली प्रसाद, जगरनाथ भगत, वीरेंद्र भगत, रमताई भगत सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।