वेतन के लिए डीसी को ज्ञापन सौंपा
गुमला | जिलेके महिला प्रसार पदाधिकारियों ने उपायुक्त वीणा श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर वेतन देने की मांग की है। गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2014-15 में मार्च माह से जिले की महिला प्रसार पदाधिकारियों का वेतन लंबित है। वेतन लंबित रहने से उन्हें परेशानी हो रही है। इनमें से अधिकांश महिला पदाधिकारी सेवानिवृत्ति की ओर अग्रसर है। कई बीमारी से पीड़ित है, वहीं कुछ के बच्चों की पढ़ाई में परेशानियां उत्पन्न हो रही है। ज्ञापन सौंपने वाली महिला प्रसार पदाधिकारियों में क्रेसेंसिया बेक, बिमला बेक, वीणा माधुरी कुजूर, कांता विश्वकर्मा, अरुणा अनीमा टोप्पो सुषमा तिर्की शामिल हैं।