पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधान सचिव ने ली स्वच्छ भारत अभियान की तैयारी की जानकारी

प्रधान सचिव ने ली स्वच्छ भारत अभियान की तैयारी की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों में क्विज प्रतियोगिता कराने का निर्देश

भास्करन्यूज | गुमला

समाहरणालयपरिसर स्थित एनआईसी भवन सभागार में स्वच्छ भारत अभियान के तहत पंचायती राज एवं एनआरईपी के प्रधान सचिव के विद्यासागर ने जिले के अधिकारियों के साथ मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर विस्तृत जानकारी ली। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक पूरे देश में चलाया जाएगा। इस निमित प्रधान सचिव ने जिले के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में स्वच्छ पंचायत सप्ताह का आयोजन मुखिया एवं पंचायतीराज के प्रतिनिधियों के सहयोग से करना है। इसके अंतर्गत इस सप्ताह प्रत्येक गांव एवं टोलों में लोग अपने घर, आसपास के गलियों और जल जमाव वाले स्थानों की सफाई स्वयं करें। साथ ही विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र, उपस्वास्थ्य केंद्र तथा संस्थाओं की सफाई संबंधित शिक्षक, छात्र, आंगनबाड़ी सेविका एएनएम मिलकर करेंगे। इस निमित आगामी 25 फरवरी को प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने बच्चों में जागरूकता लाने हेतु विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में चित्रांकन क्विज प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्देश दिया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिले के उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार, समाज कल्याण पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता त्रिभुवन बैठा, डीआरडीए निदेशक रंजना बर्मन, सिविल सर्जन एएलएनपी बाड़ा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

वीडियो कांफ्रेंसिंग करते उप विकास आयुक्त।