राज मिस्त्री सम्मेलन संपन्न
गुमला |शहर केस्थानीय डीलर अमित स्टील के सौजन्य से अंबुजा सीमेंट की ओर से राज मिस्त्री सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कंपनी के टेक्नीकल ऑफिसर अमित कुमार ने अंबुजा सीमेंट और अंबुजा प्लस की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी। साथ ही मौके पर उन्होंने राज मिस्त्रीयों को कार्य करने की तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर कंपनी के पिनाकी घोष चौधरी, गुमला के मार्केटिंग ऑफिसर संदीप कुमार सिन्हा, अंबुजा के सर्विस इंजीनियर ललन कुमार गुप्ता, स्थानीय डीलर श्याम सुंदर साबू, सुमित साबू आदि मौजूद थे।