पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंट मेरीज के ब्रदर जुएल का निधन

सेंट मेरीज के ब्रदर जुएल का निधन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिवंगत ब्रदर को श्रद्धांजलि देते लोग।

भास्कर न्यूज | सिमडेगा

सेंटमेरीज स्कूल में कार्यरत ब्रदर जुएल तेरेसा एक्का का निधन सोमवार को हो गया। ब्रदर के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। ब्रदर के निधन पर सेंट मेरीज स्कूल परिसर स्थित चर्च में मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इसके बाद संत अन्ना परिसर स्थित बागान में बैरियल संस्कार संपन्न हुआ। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। ब्रदर का जन्म पांच अगस्त 1936 ई. को गुमला के रजावल गांव में हुआ था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा संत इग्नासियुस स्कूल गुमला से प्राप्त किए। ब्रदर बनने के लिए 15 जुलाई 1955 को सीतागढ़ चले गए। ब्रदर जुएल सीधे सादे और धार्मिक प्रवृति के थे। उन्होंने संत इग्नासियुस सीतागढ़, काथलिक चर्च डुमरपाट, मनरेसा हाउस रांची, एटीसी नामकुम, पपल सेमिनरी पुणे, संत अल्बर्ट कॉलेज रांची, आरटीसी बोड़ेया, काथलिक चर्च गया गंगा, नवाडीह, सोसो और सेंट मेरीज सामटोली में अपनी सेवाएं दी। सेंट मेरीज में ब्रदर जुएल 2003 से पदस्थापित थे और वे फार्म की देखभाल कर रहे थे। इधर ब्रदर के निधन पर कई लोगों शोक व्यक्त किया है। धार्मिक अनुष्ठान फादर सुधीर मिंज ने संपन्न कराया। इस मौके पर फादर जोन तिर्की, फादर अरविंद, फादर अलोइस, फादर विजय, फादर सिकंदर, फादर आईजक, फादर अनुरंजन, फादर सुरेन्द्र सहित कई लोग मौजूद थे।