पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुश्ती में गुमला के खिलाड़ियों ने किया जिले का नाम रौशन

कुश्ती में गुमला के खिलाड़ियों ने किया जिले का नाम रौशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलासंस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के 14-17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बीच कराया गया। यह प्रतियोगिता रांची के खेलगांव होटवार में विगत 12 सितंबर से 14 सितंबर तक आयोजित किया गया था। जिसमें गुमला जिले के निम्न लिखित खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए जो इस प्रकार है बालिका वर्ग के 19 वर्ष आयु में सुकरमनि कुमारी 63 किलो में स्वर्ण, बीणा तिर्की 51 किलो में कांस्य, निलोफर वेथेल एक्का 55 किलो में कांस्य, बालक वर्ग के 19 वर्ष आयु में अमित कुमार साहू 66 किलो में कांस्य, 17 वर्ष आयु वर्ग में नीलेश कुमार साहू 63 किलो में कांस्य, दीपक कुमार 42 किलो में कांस्य, 14 वर्ष आयु वर्ग में रौशन कुमार साहू 55 किलो में कांस्य पदक जीतकर गुमला का नाम रौशन किया है।

सोमवार को गुमला पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक देवंती कुमार एवं किरण मिंज, प्रबंधक सुभाष धनवार शामिल थे। जिला खेल पदाधिकारी सुशील कुमार के अलावा खिलाड़ियों को बधाई देने वालों में पूर्व प्राचार्य लातेम डुंगडुंग, शिव कुमार सिंह, कमल उरांव, सुनिल कुमार, फादर रामू, एरयानुस केरकेट्टा कार्तिक उरांव शामिल हैं।