सहियाओं का प्रशिक्षण आरंभ
गुमला | विकासभारती के करुणा परियोजना के अंतर्गत दो दिवसीय सहियाओं के प्रशिक्षण का आयोजन एराऊज के सभागार में किया गया। प्रशिक्षण में कुपोषित बच्चों का सामुदायिक प्रबंधन पर विशेष रूप से चर्चा की गई। प्रशिक्षण में मुरकुंडा, फोरी, डुमरडीह, टैसेरा क्लस्टर की 40 सहियाओं ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में कुपोषित बच्चों के संबंध में जानकारी दी गई कि बिना उपचार के ठीक हो सकते हैं। उन्हें स्वास्थ उप केंद्र में प्रबंधन किया जाएगा। साथ ही जिन्हें चिकित्सीय उपचार की आवश्यकता है उन्हें एमटीसी रेफर किया जाएगा। गौरतलब है कि सीएमएएम विषय पर यह अंतिम प्रशिक्षण है। इसके बाद उन पंचायतों में लागू किया जाएगा जहां पर सैन बच्चों की संख्या अधिक है। प्रशिक्षक के रूप में डा राकेश कुमार, आनंद कुमार, ज्योति कुमारी, कमला कुमारी, दिवाकर सिंह करूणा के परियोजना समन्वयक डा सी के शर्मा उपस्थित थे। उक्त जानकारी चंद्र किशोर शर्मा ने दी।