पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुचईटोली ने जमाया खिताब पर कब्जा

कुचईटोली ने जमाया खिताब पर कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला | आर्दशयुवा क्लब मयूरी ट्रस्ट मुरगू मयूरी हर्ष स्कूल मुरगू के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस के अवसर पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन गौशाला मैदान पाकर टोली में किया गया। इस अवसर पर खेले गए फाइनल मैच में कुचईटोली की टीम ने लावागांई की टीम को पेनाल्टी सूट में 3-2 गोल से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मयूरी ट्रस्ट की सचिव चैताली सेन गुप्ता ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है। यहां के बहुसंख्यक लोग हिंदी भाषी है। हिंदी लोगों को राष्ट्रीय भावना और एकता के सूत्र में बांधकर रखती है। हिंदी भारत की पहचान है। कार्यक्रम में मयूरी स्कूल के निदेशक बसंत कुमार गुप्ता, बुद्धेश्वर उरांव, सूरज नाथ उरांव, पंकज टोप्पो, जतरू उरांव, नकुल साहू, मुन्ना उरांव, लोहरा उरांव, कृष्णा उरांव, विनोद उरांव, पुनाई उरांव, अजय उरांव, बालमती कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे। टूर्नामेंट के विजेता कुचईटोली, उपविजेता लावागांई तथा तृतीय स्थान पर रहे कामता की टीम को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।