- Hindi News
- मां ने एक पुत्र को पुलिस के हवाले कर दूसरे पुत्र को छुड़ाया
मां ने एक पुत्र को पुलिस के हवाले कर दूसरे पुत्र को छुड़ाया
> अनुज कमार यादव के अपहरण का
> पूछताछ के लिए लाए गए तीन लोगों को पुलिस ने छोड़ा
भास्करन्यूज | गुमला
पालकोटरोड डिसलरी मुहल्ला निवासी मुन्ना राम के 24 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार यादव के अपहरण के आरोपी प्रिंस को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में नामजद आरोपी प्रिंस उर्फ अमित कुमार को खुद उसकी मां वीणा देवी ने चुटिया थाना पुलिस के हवाले किया है। वीणा देवी प्रिंस को लेकर रविवार की रात लेकर चुटिया थाना पहुंची थी। प्रिंस को पुलिस के हवाले करने के बाद वीणा देवी कहा कि इस मामले मेंं उसका बेटा प्रिंस निर्दोष है। जांच में वह बेकसूर साबित होगा, इसी विश्वास के साथ उसे पुलिस के हवाले कर रही है। प्रिंस को पुलिस के हवाले करने के बाद वीणा देवी ने पुलिस हिरासत में बंद प्रिंस के भाई आशीष कुमार, उसके दोस्त महेश राम टोटांबी निवासी अमित कुमार को पुलिस छुड़ा लाई।
गौरतलब है कि 20 अगस्त को अपहृत अनुज कुमार यादव के मामले में चुटिया थाना और जगन्नाथपुर थाना की पुलिस 13 सितंबर को प्रिंस की तलाश में गुमला आई थी। आरोपी के नहीं मिलने पर पूछताछ के लिए प्रिंस के भाई आशीष कुमार, महेश राम अमित कुमार को अपने साथ ले गई थी।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि 20 अगस्त को चुटिया थाना अंतर्गत महादेव मंडप के समीप स्थित किराये के डेरा से प्रिंस द्वारा फोन करके अनुज कुमार को मिलने के लिए बुलाया गया था। उसके बाद से अनुज कुमार यादव का कोई पता नहीं है। जबकि उसका सूमो गोल्ड नंबर (जेएच 01बीई 0129) हटिया स्टेशन के पास से पुलिस ने बरामद किया है, जिसमें अनुज कुमार यादव के दाहिने पैर का हवाई चप्पल, रूमाल एक रस्सी भी बरामद हुआ है।
उसके बाद से रांची के चुटिया और जगन्नाथपुर थाने की पुलिस अनुज की सकुशल बरामदगी के लिए सघन अभियान चला रही है। विदित हो कि अनुज कुमार यादव तथा अभियुक्त प्रिंस कुमार दोनों गुमला के डिसलरी मोहल्ला के रहने वाले हैं तथा आपस में दोस्त हैं। चुटिया थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने दूरभाष पर बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी कोई भी उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।