पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निवर्तमान एसडीपीओ को विदाई, नए का स्वागत

निवर्तमान एसडीपीओ को विदाई, नए का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला | गुमलासदर थाना परिसर में समारोह का आयोजन कर निवर्तमान एसडीपीओ दीपक पांडेय को विदाई दी गई। साथ ही नए एसडीपीओ सह प्रशिक्षु आईपीएस मो अरसी का स्वागत किया गया। एसडीपीओ सह प्रशिक्षु आईपीएस मो. अरसी ने कहा कि मेरे आने से पहले मुझे डीजीपी ने कहा है कि आप जिनके जगह पर जा रहे हैं। वे वन आॅफ बेस्ट पुलिस अफसर हैं। उन्होंने कहा कि दीपक पांडेय की कमी नहीं खलने दी जाएगी। पुलिस कप्तान भीमसेन टूटी ने कहा कि दीपक कुमार पांडेय का कार्यकाल बेहतर रहा है। उन्होंने उग्रवाद उन्मूलन समेत लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं निवर्तमान एसडीपीओ दीपक पांडेय ने कहा कि एसपी भीमसेन टूटी से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। पांडेय ने कहा कि आज जो भी वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा कहा गया है उससे मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस अवसर पर निरंजन तिवारी, डीएन सिंह, प्रभात कुमार, कलीम खान, सहित कई लोग शामिल थे। मंच का संचालन निरंजन तिवारी अनिल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।