पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नामकुम ने जमाया खिताब पर कब्जा

नामकुम ने जमाया खिताब पर कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में आयोजित प्रतियोगिता में कई पुराने शिक्षक हुए शामिल

भास्करन्यूज | गुमला

संतइग्नासियुस उवि गुमला में आयोजित तीन दिवसीय चतुर्थ गुरुभक्ति मुन्ना फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन सोमवार को हुआ। फाइनल मैच किशोर क्लब नामकुम रांची बनाम लोयला उवि खूंटी के बीच खेला गया।

रोमांचक मैच में किशोर नगर नामकुम रांची ने लोयला उवि खूंटी की टीम को 3-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता टीम के जोसेफ नाग, मंत्री उरांव सुमन टोप्पो ने एक-एक गोल दागा। वहीं लोयला खूंटी के अभिषेक कंडिल ने एक गोल किया। रेफरी की भूमिका में अनूप , अनमोल अंकित ने खेल प्रभारी फादर फ्लोरेंस गुड़िया का सहयोग किया।

मुख्य अतिथि ब्रजमोहन प्रसाद ने विजेता उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ मैच खूंटी टीम के इशहाक टोपनो को दिया गया। इस फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 67 मैच खेले गए।

इसमें झारखंड के सभी जिलों की 24 टीम ने हिस्सा लिया। इस मौके पर फादर प्रफुल्ल किंडों, शांति माग्रेट बाड़ा, मिस अजीता लकड़ा, नेम्हा मिंज, पवन किंडो, नजारियुस कुजूर, नर्मेदश्वर पाठक, रामविनय मिश्रा, केदारनाथ मिश्रा, रश्मि प्रसाद, कुसुम टोप्पो, निर्मल मिंज, फादर फ्लोरेंस गुडिया, मुकेश ठाकुर, श्याम सुंदर ठाकुर,ताराशंकर मुखर्जी, अर्जुन साहू, कुलदीप बा, जेवियर डुंगडुंग, रश्मि तिर्की सहित स्कूल परिवार के सभी लोग उपस्थित थे।

मंच पर बैठे फादर सेवानिवृत शिक्षक

शिष्यों का जीवन संवारते हैं गुरु : फादर इरेनसियुस

फाइनलमैच का शुभारंभ करते हुए संत इग्नासियुस उवि के प्रधानाचार्य फादर इरेनसियुस मिंज ने कहा कि गुरु का आशीर्वाद शिष्य का मार्गदर्शन करता है। गुरु अपने खून पसीने से सींच कर विद्यालय का विकास करते है। शिष्यों का जीवन संवारते हैं। गुरु अपना जीवन शिष्य के लिए न्यौछावर करते हैं। इसलिए गुरु को सर्वोपरि है। सेवानिवृत शिक्षक जमुना पाठक ने कहा कि यह एक नई परंपरा की शुरु की गई है।

शिक्षकों को मिला सम्मान

फुटबॉलटूर्नामेंट सह सम्मान समारोह में सानिया टोप्पो, कामिल टोप्पो, जोसेफ बाड़ा, गणेश ठाकुर, अलोईस टोप्पो, जोय लकड़ा, संत फ्रांसिस जेवियर एक्का, राधालाल इग्नस टोप्पो, थामस बाड़ा को शॉल देकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रजमोहन प्रसाद ने कहा कि जिस खेल में हार जीत नहीं होती है। उसमें मजा ह