अभी तक आवंटित नहीं हुई दुकानें
गुमला |गुमला बाजार समिति में व्यापारियों को दुकान आवंटित करने के लिए व्यापारियों से प्रति दुकान 76 हजार रुपए लिया गया था। परंतु आठ वर्ष गुजर जाने के बाद भी दुकान बनाकर व्यापारियों के बीच आवंटित नहीं किया गया है। इस संबंध में गुमला चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से समय पर प्रशासन को अवगत कराया जाता रहा है। चैंबर के सचिव हिमांशु केशरी ने एसडीओ को अवगत कराया कि पूर्व एसडीओ दोड्डे को आवेदन देकर दुकान आवंटित करने का आग्रह किया गया था। एसडीओ को स्मार पत्र सौंपने गए चैंबर के प्रतिनिधिमंडल में चैंबर के अध्यक्ष मो सब्बू, कोषाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल, दुर्गा गुप्ता, सरजू प्रसाद साहू, शिव सोनी, दिनेश अग्रवाल, पदम साबू आदि शामिल थे।