पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोहित बने बजरंग दल के नगर संयोजक

मोहित बने बजरंग दल के नगर संयोजक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला | बजरंगदल के तत्वावधान में लोहरदगा रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय परिसर में गुमला नगर बजरंग दल का गठन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मार्गदर्शक मंडल विश्व हिंदू परिषद के स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचर्य भी उपस्थित थे। उनकी मौजूदगी में नगर बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया गया। इसमें मोहित चौरसिया को नगर संयोजक, सह नगर संयोजकों में अमित सिंह, संतोष राय, आर्यन चौरसिया, कार्यकारिणी सदस्यों में समलेश शर्मा, मोहित कुमार गुप्ता, सन्नी सिंह, अशोक कुमार गोप, हेमन्त सिंह, कबीर सोनी का चयन किया गया। कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचर्य ने कहा कि सन 1984 में श्री रामजानकी रथयात्रा की सुरक्षा के लिए गठित बजरंग दल आज हिंदू गौरव की रक्षा तथा प्राकृतिक आपदाओं एवं दुर्घटना में पीड़ित मानवता की सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा है। इस अवसर पर विहिप के जिला संगठन मंत्री गणेश सिंह, बजरंग दल के जिला संयोजक अजय सिंह, विभाग व्यवस्था प्रमुख मुद्रिका सिंह एवं जिला कार्यवाह अजीत सिंह उपस्थित थे।