विज्ञान प्रश्न मंच में एसवीएम का परचम
गुमला | प्रांतीयविज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर गुमला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता सिनीडीह धनबाद में हुई थी। इसमें पूरे झारखंड में चल रहे विद्या मंदिरों के भैया-बहनों ने भाग लिया। दसवीं क्लास के आयुष रंजन, विकास और भानु प्रताप ने विद्या मंदिर को यह गौरव दिलाया। इस प्रतियोगिता की तैयारी विद्यालय की आचार्या सविता जी ने कराई थी। विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य सुबोध कुमार पांडेय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि परिश्रम व्यर्थ नहीं जाती है। उन्होंने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की। उक्त जानकारी विद्यालय के जनसंपर्क प्रमुख सुमन ने दिया।