पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निबंध प्रतियोगिता में रिंकी अव्वल

निबंध प्रतियोगिता में रिंकी अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेहरूयुवा केंद्र के तत्वावधान में हिन्दी दिवस पखवाड़ा का आयोजन 14 से 28 सितंबर तक किया गया है। इसके तहत सोमवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मालविका श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। हम और हमारी हिंदी विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान पर महिला महाविद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्रा रिंकी कुमारी, द्वितीय 11वीं कक्षा की अनामिका बाड़ा, तृतीय स्थान 12वीं कक्षा की निशा कुमारी प्रोत्साहन पुरस्कार 12वीं कक्षा की सुदिप्ता बारला को दिया गया। नेहरू युवा केंद्र के प्रायोजकत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन महिला महाविद्यालय के द्वारा किया गया था। बताया गया कि 16 सितंबर को सिसई प्रखंड अंतर्गत आदर्श ग्राम बर्री में राजभाषा संगोष्ठी, 17 को पालकोट प्रखंड में बघिमा सिलाई सेंटर में राष्ट्रीय भावना से ओत प्रोत हिन्दी गान सामूहिक गान, 18 को भरनो के प्लस टू हाई स्कूल में स्वतंत्रता आंदोलन में हिन्दी भाषा का योगदान पर चर्चा, 19 को पालकोट स्थित प्राथमिक मध्य विद्यालय में हिन्दी निबंध प्रतियोगिता विषय गांवों में स्वास्थ्य की समस्या एवं निराकरण, 20 को डुमरी प्रखंड के जागृति युवा मंडल डुमरडांड में मनरेगा विषय पर हिन्दी में बीडीओ को पत्रलेखन, 21 को कामडारा स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में वाद विवाद प्रतियोगिता, 22 को रायडीह प्रखंड अंतर्गत एलिया नबी युवा मंडल, करंज टोली में भाषण प्रतियोगिता, 23 को गुमला स्थित आदिवासी महिला उत्थान केंद्र शास्त्रीनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 25 को बसिया सायटोली में हिन्दी नारा लेखन, 26 को घाघरा में कविता लेखन तथा 27 सितंबर को चैनपुर प्रखंड के सोकराहातू में सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्रीय भावना से ओत प्रोत हिन्दी गायन प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

निबंध प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करती अतिथि।