भास्कर न्यूज| गुमला
भास्कर न्यूज| गुमला
ऑक्सब्रिजआवासीय विद्यालय डुमरडीह का पांचवां वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। चीफ गेस्ट जिप सदस्य सुबोध लाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों के कौशल विकास के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। शिक्षा के साथ अनुशासन ही विद्यार्थियों की पहचान है। इसलिए उन्हें अनुशासित जीवन जीना चाहिए। लाल ने कहा कि विद्यालय ज्ञान का मंदिर होता है।
स्कूल में शिक्षक विद्यार्थी ईश्वर के संतान के समान होते हैं, जो मानवता के प्रकाश में बढ़ते हैं। समाज को आगे बढ़ाते हैं। स्कूल प्रबंध समिति के सचिव बहुरा साहू ने कहा कि माता-पिता का अपना कर्त्तव्य होता है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं। बच्चों को शिक्षा से वंचित रखना अपराध है। उन्होंने कहा कि बच्चे कल के भविष्य हैं। स्कूल में बच्चों के लिए पढ़ाई के अलावा खेलकूद अन्य प्रतियोगिताएं भी जरूरी है। इससे शारीरिक मानसिक विकास होता है। साथ ही छात्रों में ऊर्जा का संचार होता है। इस दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। एकल ग्रुप गीतों से समा बांधे रखा। इससे पूर्व एचएम बाल विभुति र|ाकर ने चीफ गेस्ट को बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर शिक्षक अनुज सिंह, तालकेश्वर दास, अमित बिलुंग, अमन वर्मा, पूनम, ओनिमा, नीलम, प्रियंका, रुचि, शबाना नूपुर आदि मौजूद थीं।