प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम
गुमला |मारवाड़ी युवा मंच की ओर से अमृत धारा नि:शुल्क पेयजल सेवा का उदघाटन स्थापना दिवस के अवसर पर चेयरमैन गली में किया गया। प्याऊ का निर्माण राजकुमार अग्रवाल ने अपने पिता छगनलाल अग्रवाल की स्मृति में कराया है। इसका उदघाटन राजकुमार की माता त्रिवेणी अग्रवाल ने किया। राजकुमार ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम होता है। इस मौके पर बनवारी लाल अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, पदम साबू, राज अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, त्रिवेणी अग्रवाल, किरण अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, पवन अग्रवाल आदि मौजूद थीं।