पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संत अन्ना स्कूल में 10वीं 11वीं के छात्राओं को दी विदाई

संत अन्ना स्कूल में 10वीं-11वीं के छात्राओं को दी विदाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला | चैनपुरके संत अन्ना उवि के सभागार में दसवीं ग्यारहवीं की छात्राओं को मंगलवार को विदाई दी गई। इससे पहले मुख्य अतिथि फादर विनोद सोंरेग ने पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित किया। इस मौके पर फादर बिनोद सोंरेग ने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं। उन्होंने कहा कि अबतक जो शिक्षा प्राप्त की है उसे परीक्षा के धरातल में लाकर आगे बढ़ने का काम करें। प्रधानाचार्य सिस्टर सुशीला ने अपने विचा रखे। इस मौके पर सत्यजीत कुमार, सिस्टर बसंती, सिस्टर सुसारी, सिस्टर सुषमा, सिस्टर ललीता, सिस्टर सुधा, हेमलता, सरिता, अमला, अंजू मेरी राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे

खबरें और भी हैं...