पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 16 जोड़ियों की हुई शादी

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 16 जोड़ियों की हुई शादी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मयूरीट्रस्ट मुरगू की ओर से कला, संस्कृति भवन परिसर आदर्श ग्राम मुरगू में स्वतंत्रता सेनानी तेलंगाा खड़िया की जयंती, मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने कहा कि तेलंगा खड़िया ने अंग्रेजी हुकूमत और देशीय जयचंदों, गद्दारों से संघर्ष करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनकी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। हमें तेलंगा के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की ओर से खेलकूद सांस्कृतिक काय्रक्रम प्रस्तुत किया गया।

वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पूर्व मुखिया बालकिशुन महली, धनपति सिंह, चंद्रमनी देवी, फ्लोरेंस देवी, लीलावती देवी, बसंत गुप्ता, चैताली सेन गुप्ता, दशरथ राम समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

इन जोड़ों की कराई गई शादी

सामूहिकविवाह कार्यक्रम में हिंदू रीति-रिवाज से 16 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। इनमें देवंती संग वीरेंद्र उरांव, सनमईत संग पवन, रमीला संग रविंद्र, शांति संग प्रेमचंद्र, मंजिला संग आनंद, संजय लोहरा संग सुकरी, पूनम बरला संग बंदे उरांव, सुलेखा संग महाराज उरांव, सीमा संग सुरेश लोहरा की शादी कराई गई।

खबरें और भी हैं...