पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कौशल विकास योजना बेरोजगारों के लिए वरदान

कौशल विकास योजना बेरोजगारों के लिए वरदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीकौशल विकास योजना के तहत एलीस स्किल ट्रेनिंग सेंटर का उदघाटन बुधवार को सुहागी कॉम्पलेक्स दुंदुरिया में मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत मुनेश्वर साहू ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सुदर्शन भगत ने कहा कि कौशल विकास योजना बेरोजगार युवकों के लिए वरदान है।

उन्होंने लोगों से इस योजना का लाभ लेने के लिए आगे आने को कहा। उन्होंने कहा कि यह बेरोजगार युवकों को स्किल ट्रेनिंग देकर रोजगार देने की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसमें देश के युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

मुनेश्वर साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत बेरोजगार युवकों को रोजगार से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज के समय में बेरोजगारों की संख्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के चलते लोग आज यहां से पलायन करने के लिए दूसरे इलाके में जा रहे हैं। इस नर्सिंग सहायक ट्रेनिंग से यहां के जनता को काफी लाभ मिलेगा। इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...