पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्थानीय नियोजन नीति लागू होने के बाद हो बहाली

स्थानीय नियोजन नीति लागू होने के बाद हो बहाली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला | झाविमो(प्र) जिला कमेटी की बैठक रौनियार भवन में हुई। अध्यक्षता संयोजक सुजीत नंदा ने की। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की ने कहा कि राज्य में सत्ताहीन पार्टी बाहरी लोगों को नौकरी दे रही है, यह नहीं चलेगा। राज्य में पहले स्थानीय नीति नियोजन नीति लागू हो इसके बाद नौकरी में बहाली हो। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंडवार आंदोलन होगा।

संगठन को मजबूत करते हुए आगे बढ़ाना है। बंधु ने कहा कि झारखंड में घुन लगना शुरू हो गया है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन का दावा करने वाली यह सरकार गरीब जनता की धान खरीदारी में भी प्रतिशत लेकर व्यक्ति विशेष को जिम्मा दिया जा रहा है। झाविमो भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करती। केंद्रीय महासचिव सुनील साहू ने कहा कि राज्य की जनता के लिए स्थानीयता को परिभाषित करना ही होगा और नियोजन नीति लागू करना ही होगा। बैठक में गोविंदा टोप्पो, सुरेश साहू, हरिलाल उरांव, जिला महासचिव तुलसीदास यादव, अरविंद पन्ना, तौफिक आलम, इलियास, चंद्रकिशोर खड़िया, महिप उरांव, लोलस, बुधराम टोप्पो, वीरेंद्र मुंडा प्यारी देवी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...