पारा शिक्षक संघ पालकोट के कृष्णा अध्यक्ष
गुमला | प्रदेशपारा शिक्षक संघ के निर्देश के आलोक में पारा शिक्षक संघ पालकोट का चुनाव किया गया। प्रखंड के पारा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संघ के पदाधिकारियों का चयन किया जो क्रमश: इस प्रकार है। कृष्णा साहू को अध्यक्ष, सुशीला तिर्की को उपाध्यक्ष, नकुल राय को सचिव, प्रवीण कुमार को उप सचिव, दशरथ साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसकी जानकारी कृष्णा साहू ने दी।