अनुकंपा पर नियुक्त शिक्षकों की बैठक
गुमला | जिलाअंतर्गत अनुकंपा के आधार पर नियुक्त शिक्षकों की बैठक पीएई स्टेडियम में हुई। बताया गया कि कई जिलों के शिक्षकों द्वारा जिलावार एकजुट होकर झारखंड हाई स्कूल में केस दायर किया है। इसी आधार पर गुमला जिले से शीघ्र ही केस दर्ज किया जाएगा। जिसके वकालतनामा पर हस्ताक्षर करने के लिए 11 फरवरी को सभी शिक्षकों को स्टेडियम में बुलाया गया है। बैठक में शुभंकर प्रसाद, अशोक कुमार, संतोष कुमार, राजन कुमार, बसंत यादव सदय प्रताप जायसवाल आदि मौजूद थे।