गुमला | लायंसक्लब की ओर से भरनो अस्पताल में 11 फरवरी काे सुबह के दस बजे से नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया है। जांच में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन 12 फरवरी को लायंस भवन स्थित नेत्र चिकित्सालय में किया जाएगा। इसकी जानकारी पीआरओ दामोदर कसेरा ने दी।