डीएवी जूनियर विंग में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
खेलकूद बच्चों के जीवन का अभिन्न अंग है
कई इवेंटों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
ग्लॉसप मेमोरियल हाई स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
कामडारा | ग्लॉसपमेमोरियल हाई स्कूल मैदान कामडारा में सीएनआई मिशनरी संस्था के स्कूलों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ग्लॉसप मेमोरियल हाई स्कूल कामडारा, इपिफानी मध्य बालक बालिका विद्यालय, एसपीजी विद्यालय कजरा, पोकला, बेतेरकेरा विक्रमा विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमुख भलेरिया तोपनो ने झंडोत्तोलन कर किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से छात्रों की प्रतिभा निखरती है। साथ ही इच्छा शक्ति बढ़ती है। विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष किरण माला ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद जरूरी है। जिप उपाध्यक्ष केडीएन सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सुनीता तोपनो, शिवशंकर साहू, पादरी एम गुड़िया नूतन तोपनो समेत अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रमेश सिंह और धन्यवाद ज्ञापन एचएम एलिस सुरीन ने किया।
भास्कर न्यूज | गुमला
चैनपुरके लुथरन मैदान में प्रखंड स्तरीय बाल समागम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख ओलिभा कांता कुजूर सहित आगंतुक अतिथियों उप प्रमुख सुशील दीपक मिंज, बीडीओ कुमार बंधु कच्छप बीईईओ राम जीवन नायक के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर सफल प्रतिभागी छात्र छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उमेश वर्मा, सुजाता खाखा, संतोष मिश्रा, मुकेश वर्मा, फादर प्रकाश, देवकुमार, प्रमोद मयंक, मौली शर्मा, अमित मिश्रा आदि मौजूद थे
भरनो प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मैदान में प्रखंड स्तरीय बाल समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि स्पीकर डॉ. दिनेश उरांव, बीडीओ श्वेता वेद, सीओ किरण वोदरा,जिप सदस्य पूजा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। स्पीकर दिनेश उरांव ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद बच्चों के लिए जीवन का एक अंग है। खेलकूद पर भी छात्र-छात्राओं को ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं हुईं। सफल छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर बीईईओ गंगा प्रसाद सिन्हा, राजीव कुमार, संतोष पंडा, अनिल गुप्ता, जीतेंद्र चौबे, शंकर शाही, शमीम एजा, शाहीन प्रवीन, सुनील केशरी मौजूद थे।
पालकोट कंदर्प उवि के खेल मैदान में बाल समागम आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जीप सदस्य मनोज नायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। मौके पर पवन कुमार केसरी, नीरज कुमार, संजय कुमार सिंह, शिवजतन साहू, विजय टोपो ,देवधारी उरांव, सेलेस्टिन केरकेट्टा आदि लोग शामिल थे।
भंडरामें भी बाल समागम
भंडरा| भंडराप्रखंड के लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल में प्रखंड स्तरीय बाल समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उदघाटन जिप अध्यक्ष सुनैना कुमारी ने किया। कार्यक्रम में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, जलेबी रेस, बोरा दौड़ आदि खेल का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीईईओ सुरेन्द्र सिंह, महेश प्रसाद, महावीर साहू, रविन्द्र गुप्ता सुरेन्द्र आदि उपस्थित थे।
कैरो |प्रखंड के डॉ. अनुग्रह नारायण प्लस टू हाई स्कूल के खेल मैदान में बुधवार को बाल समागम के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं का प्रखंडस्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसका उदघाटन बीडीओ सीमा दीपिका टोप्पो, बीईईओ अनुराधा रानी, कैरो पंसस शरद कुमार विद्यार्थी ने किया। बीडीओ ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। खेलकूद प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। इस मौके पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुखिया गौत्री देवी, सूरज मोहन साहू, बीआरपी लाल प्रकाश नाथ शाहदेव, नीलेश खत्री, पवन कुमार, नंदकिशोर साहू, शिक्षक देवनंदन नायक अनिल चौधरी आदि उपस्थित थे।
गुमला | डीएवीजूनियर विंग में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस मौके पर प्रधानाचार्य डीके महतो ने कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन रहता है। इस मौके पर कई शिक्षकों ने विचार व्यक्त किए। खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने में एसके पटनायक, केके महाराज, पीपी मैत्री, पीके झा, चंदन झा, श्वेता कुमारी पूजा कुमारी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।