पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डांढ़टोली गांव में बैंककर्मी के घर में बम से हमले की साजिश नाकाम

डांढ़टोली गांव में बैंककर्मी के घर में बम से हमले की साजिश नाकाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदरथाना क्षेत्र से सात किमी दूर स्थित डुमरडीह डांढ़ टोली गांव में बैंक आफ इंडिया के चालक नारायण साहू के घर में बुधवार की रात अपराधियों ने बम से हमला किया। लेकिन बम नहीं फटने से उनके मंसूबे पूरे नहीं हुए। बम फटने से जानमाल की क्षति से इंकार नही किया जा सकता था।

रात भर बम नारायण साहू के आंगन में पड़ा रहा। परिवार के लोग भय के साए में रहे। सुबह में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने बम बरामद कर लिया। पुलिस बम अपने साथ थाने ले आई। इस संबंध में नारायण का पुत्र सुनील साहू ने गुमला थाना में आवेदन देकर जमीन विवाद में उनके चाचा द्वारा ही बम से हमला करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। सुनील साहू ने कहा कि बुधवार की रात घर में बम फेंका गया। लेकिन बम घर से नहीं टकराया और बीच आंगन में ही गिर पड़ा। बम विस्फोट भी नहीं हुआ।





सुनील ने कहा कि जमीन विवाद के कारण चाचा मंगरा साहू के साथ झंझट चल रहा है। सुनील ने आशंका व्यक्त की है कि मंगरा साहू ने ही घर में बम से हमला किया है।

पुलिस को जनकारी देते ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...