मशीन बताएगी कौन दवा मरीज के लिए है कारगर
जिलायक्ष्मा केंद्र आरएनटीसीपी गुमला में अत्याधुनिक सीबी नैट लैब का उदघाटन किया गया। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. हेमंत कुमार, रांची के एचओ कंसलटेंट डॉ. वैभव घुले ने संयुक्त रूप से इसका उदघाटन किया। लैब के मशीन को सीबी नैट के इंजीनियर दीपक कुमार ने जिला यक्ष्मा केंद्र में इसे अधिष्ठापित किया।
इस मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लैब टेक्नीशियनों को सीबी नैट का प्रशिक्षण दिया गया। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. वैभव घुले ने बताया कि इस मशीन से गुमला सिमडेगा जिले के यक्ष्मा मरीज लाभान्वित होंगे। संभावित यक्ष्मा मरीजों को दो घंटे के अंदर इस मशीन से रिपोर्ट दी जा सकती है। मशीन टीबी के मरीजों के लिए कौन सी दवा कारगर होगी यह बताएगी। एचआईवी मरीज, डाइबिटीज तथा 14 वर्ष तक के बच्चों के संभावित यक्ष्मा मरीजों की जांच का लाभ मिलेगा। लैब में जांच नि:शुल्क की जाएगी। साथ ही निजी क्षेत्र के क्लिनिकों के मरीज की जांच टीबी नोटिफिकेशन की शर्त पर मुफ्त में की जाएगी। इस मौके पर आरएनटीपीसी के मुकेश कुमार सिंह, उदय प्रताप ओहदार, राजेश उरांव, संजय प्रियदर्शी, भरतचंद्र दास, मो. एहसान अहमद, अलेक्सियुस एक्का, सुधांशु भूषण मिश्रा, शैलेद्र कुमार सिन्हा, संतोषी, शिखर पंडित, भगवान दास, मनोज कुमार ओझा समेत गुमला सिमडेगा के कर्मी उपस्थित थे।
लैब उदघाटन के मौके पर मौजूद पदाधिकारी कर्मी।