पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों को रोज स्कूल भेजें अभिभावक : उपाध्यक्ष

बच्चों को रोज स्कूल भेजें अभिभावक : उपाध्यक्ष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला| नवप्राथमिकस्कूल बेलगांव में गुरुवार को 100 छात्रों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष केडी सिंह, एचएम लालमोहन साहू, मुखिया पूनम देवी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर केडी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही है। पोशाक वितरण बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की अच्छी पहल है। ऐसे में गरीब बच्चों को पढ़ाई करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर सभी अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजें। उन्हें बेहतर शिक्षा दें।













उन्होंने कहा कि आज के बच्चें कल के भविष्य है। मुखिया ने कहा कि छात्रों के हित के लिए सरकार सराहनीय काम कर रही है। लेकिन सिर्फ पोशाक का वितरण काफी नहीं है। शिक्षा के स्तर में भी सुधार की जरूरत है। इस दौरान एक सौ बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। इस मौके पर बालकेश्वर सिंह, राम विलास साहू दामोदर सिंह सहित शिक्षक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...