शराबी पिता को ईंट से कूच-कूच कर मार डाला
{ग्रामीण खड़े होकर देखते रहे, किसी ने नहीं की एतवा को बचाने की हिम्मत { शराब के नशे में परिजनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था मृतक {पुलिस ने गांव के बागान से किया आरोपी बेटे को गिरफ्तार
भास्करन्यूज | गुमला
जिलामुख्यालय से करीब 20 किमी दूर अति उग्रवाद प्रभावित जोराग गांव में गुरुवार की सुबह 25 वर्षीय परमेश्वर उरांव ने ईंट से कूचकर अपने पिता 50 वर्षीय एतवा उरांव की हत्या कर दी। वह पिता के सिर पर ईंट से तब तक प्रहार करता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इस दौरान आसपास के कुछ ग्रामीण भी मौजूद थे। लेकिन परमेश्वर के गुस्से को देखते हुए किसी ने एतवा को बचाने की हिम्मत नहीं की।
हत्या करने के बाद परमेश्वर गांव में स्थित बागान में जाकर छिप गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचे सदर डीएसपी कपिंद्र उरांव थाना प्रभारी नरेश सिन्हा ने बागान से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि एतवा घर में रहकर खेतीबारी करता था। कुछ महीना पहले उसका अपना मकान गिर जाने के कारण वह गांव में ही अपने रिश्तेदार लेदरा उरांव के घर पर किराए में रहता था। लेकिन शराब के नशे में हमेशा परिजनों के साथ मारपीट गाली-गलोज करता था। इसी बात को लेकर अक्सर घर में विवाद होता रहता था। गुरुवार को भी सुबह एतवा शराब पीकर आया। इसके बाद घर के बाहर किसी बात को लेकर उसका विवाद परमेश्वर से हो गया। इस दौरान आक्रोश में आकर परमेश्वर ने पिता की हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार शराब के कारण ही एतवा की जान गई है। वहीं पुत्र को पिता की हत्या करने का कोई अफसोस नहीं है।
कभी था नक्सली खौफ, अब नशे में डूब रहे लोग
जोरागगांव अति उग्रवाद प्रभावित इलाका है। पहाड़ों जंगलों से घिरे होने के कारण कुछ समय पहले तक इन इलाकों में दिन में भी उग्रवादियों को हथियार लेकर घूमते हुए देखा जाता था। यह पीएलएफआई संगठन का प्रभाव वाला इलाका हुआ करता था। लेकिन हाल में उग्रवाद का खौफ कम हुआ है। लेकिन गांव के युवा शराब की चपेट में है। गांव में कई स्थानों पर खुलेआम महुवा हड़िया दारू की बिक्री की जाती है। जहां युवा वर्ग नशा करते हैं।
रिक्शा खींचकर परिवार चलाता था परमेश्वर
परमेश्वररिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसका एक वर्षीय एक पुत्र है। ग्रामीणों ने बताया कि एतवा अक्सर शराब के नशे में बेटे परिवार के साथ गोली-गलौज मारपीट करता था। इससे परमेश्वर चिंतित रहता था। समझाने पर भी एतवा किसी की बात नहीं सुनता था। गुरुवार को भी इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में बकझक हुई। जिसमें गुस्से में आकर परमेश्वर ने पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों दिन भर बेटे द्वारा पिता की हत्या करने की चर्चा करते रहे।
शराब के कारण हो रही हत्या
जिलेमें शराब के कारण आए दिन लोगों की जान जा रही है। जबकि जिले में शराबबंदी नशा उन्मूलन को लेकर ग्रामीण महिलाओं महिला मंडलों लगातार अभियान चला रही हैं। सरकार प्रशासन की ओर से भी लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता रहता है। इसके बावजूद शराब बिक्री इसके सेवन पर रोक नहीं लग पा रहा है। इससे क्राइम हत्या के मामले बढ़ रहे हैं। कई ऐसे मामले भी सामने आते रहे हैं। जहां शराब के कारण पुत्र द्वारा पिता माता की हत्या की गई है। इससे रिश्ते भी शर्मसार होते रहे हैं। लेकिन इन सब के बावजूद लोग इसके प्रति जागरूक नहीं हो रहे हैं।