पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा परियोजनाकर्मियों ने कार्यालय में जड़ा ताला

शिक्षा परियोजनाकर्मियों ने कार्यालय में जड़ा ताला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडशिक्षा परियोजना कर्मी संघ के आह्वान पर गुरुवार को 25वें दिन भी कर्मियों की हड़ताल जारी रही। इस दौरान सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय में तालाबंदी की गई। वहीं संघ ने राज्य परियोजना निदेशक की ओर से 11 फरवरी तक योगदान करें अन्यथा सेवा समाप्त करने की चेतावनी की निंदा की। बताया गया कि गुरुवार को राज्य के सभी जिला कार्यालयों राज्य परियोजना कार्यालय में संघ की ओर से तालाबंदी की गई है।

राज्य भर में सर्वशिक्षा अभियान से संबंधित सभी तरह की गतिविधियां ठप पड़ गई है। साथ ही बजट निर्माण में पूर्णत: व्यवधान से पूरे राज्य को अरबों रुपए केंद्र से स्वीकृत होने से वंचित होना पड़ सकता है। वहीं कर्मियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर अनूप किंडो, सुतार महतो, सुफिया खान, अलका लकड़ा, तपेश्वर साहू, माधुरी मिंज, कामचंद उरांव, सुशांत चटर्जी, दिलदार सिंह, अमरजीत सिंह, उपेंद्र ज्योति, सावित्री तिग्गा, राजेश सिन्हा, पंचू साहू, एल शाहदेव, राजदीप, अभिजीत विजय मौजूद थे।

कार्यालय में ताला बंद करते आंदोलनरत कर्मी।

खबरें और भी हैं...