शिविर में 75 रोगी मोतियाबिंद पीड़ित मिले
गुमला| लायंसक्लब की ओर से भरनो अस्पताल में सुबह के दस बजे से नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें 145 लोगों की स्क्रीनिंग जांच की गई। डॉक्टर सदानंद ने सभी की जांच की। इसमें 75 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। मोतियाबिंद पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन 12 फरवरी को लायंस भवन स्थित नेत्र चिकित्सालय गुमला में किया जाएगा। इस दौरान वैसे 30 मरीज जिनकी नजदीक की नजर कमजोर है, उन्हें नि:शुल्क चश्मा दिया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष पदम साबू ने बताया कि हर शुक्रवार को क्लब की ओर से नि:शुल्क मोतियाबिंद कैंप लगाया जाता है। जहां मरीजों को इलाज के बाद फ्री में दवा, चश्मा कंबल दिया जाता है। इस मौके पर अध्यक्ष संजीव उर्वशी, सचिव अशोक जायसवाल दामोदर कसेरा समेत अन्य लोग मौजूद थे।