केओ कॉलेज की छात्राएं हुईं सम्मानित
गुमला | केओकॉलेज के संस्कृत विभाग में सोमवार को पुरस्कार वितरण सह पार्ट थर्ड के छात्र-छात्राओं की विदाई के लिए समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जिसमें पार्ट वन की अनिता हुरहुरिया, पार्ट टू की सरिता कुमारी पार्ट थर्ड की गंगोत्री कुमारी को संस्कृत विभाग की एचओडी डॉक्टर सीमा ने डॉक्टर सुशीला पालित ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए डॉक्टर सीमा ने कहा कि छात्र-छात्राएं कठिन मेहनत अनुशासन के बदौलत ही अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। सभी समय निर्धारित कर पढ़ाई करें। पुरस्कार के रूप में दो हजार रुपए स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। समारोह में केओ कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर शशिभूष्ण, डॉक्टर समृति कुमारी, प्रोफेसर कंचन कुमारी कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।