पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएसओ ने प्रखंड मुख्यालय का किया निरीक्षण

डीएसओ ने प्रखंड मुख्यालय का किया निरीक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कामडारा | गुमलाके डीएसओ ने सोमवार को कामडारा प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। साथ ही प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीडीओ सुजाता कुजूर द्वारा आयोजित मनरेगा कर्मियों की बैठक में शामिल होकर श्रम बजट मनरेगा योजनाओं से संबंधित दस्तावेज का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रखंड के अधिकारियों कर्मचारियों से आवासीय पता की जानकारी लेते हुए सभी को प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्वाटर में रहकर काम करने का निर्देश दिया। इसके अलावा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रखंड के सभी अधिकारी कर्मचारी प्रखंड मुख्यालय में उपस्थित पाए गए। मौके पर सिद्दिकी अंसारी राजू कुमार समेत प्रखंड अंचल कर्मी मौजूद थे।