पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नम आंखों से दी गई जवान को अंतिम विदाई

नम आंखों से दी गई जवान को अंतिम विदाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिसईथाना क्षेत्र के महुआडीपा के समीप रविवार को सड़क हादसे में शहीद सेना के जवान अर्जुन साहू का सोमवार को उनके पैतृक गांव महुआटोली में सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों ने उन्हें सलामी दी। अर्जुन साहु की अंतिम यात्रा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मौके पर छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के प्रदेश जिला इकाई के कई पदाधिकारी मौजूद थे। इससे पहले जवान अर्जुन साहु का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद सेना के वाहन से करमटोली स्थित उनके नए आवास पर पहुंचा। यहां मुहल्ले के लोगों ने एक-एक कर उनका अंतिम दर्शन किया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव महुआटोली ले जाया गया। जहां शव पहुंचते ही परिजन ग्रामवासी दहाड़ मारकर रोने लगे।

लोगों की चित्कार से पूरा वातावरण गमगीन हो गया। तत्पश्चात अंतिम संस्कार की रस्म अदायगी के बाद शव यात्रा निकाली गई। मृतक के 12 वर्षीय पुत्र संजय कुमार ने मुखाग्नि दी। इस दौरान रांची से आए सेना के पदाधिकारी जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। अंतिम संस्कार के लिए वरीय अधिकारियों से प्राप्त 15 हजार की राशि जवान के परिजनों को दी। मौके पर छोटानागपुरिया तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष बबलू टाइगर ने बताया कि अर्जुन साहु अपने पीछे प|ी दो बच्चे यथा संजय स्वेता को छोड़ गए हैं। समाज के हर कार्यक्रम में वे बढ़चढ़ कर सहयोग करते थे। सेना में हवलदार के पद पर वे 25 वर्ष अपनी सेवाएं प्रदान की। दु:ख की इस घड़ी में पूरा समाज उनके परिजनों के साथ हैं। रांची से आए बिहार रेजिमेंट हेड क्वार्टर 70 कोर कैंप के सुबेदार सालखन मांडी नयाब सुबेदार एस लक्ष्मण राव ने बताया कि अर्जुन साहु काफी मिलनसार थे। उनके निधन से बिहार रेजिमेंट हेड क्वार्टर 70 कोर कैंप के सभी पदाधिकारी जवान मार्महत हैं। इस मौके पर सेना के हवलदार एनएन मिंज, बी चौहान, नायक संतोष प्रसाद, एल नायक, जोसेफ मिंज, लोक नाथ सिंह, महलदार सिंह, सिपाही डीबी टोपनो समेत सीटीयूएस के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील साहु, जिला उपाध्यक्ष मैनेजर साहु, महासचिव जितवाहन साहु समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

वाहन से जवान का पार्थिव शरीर उतारते और मौजूद लोग।