पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रमंडल स्तरीय ऑडिशन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

प्रमंडल स्तरीय ऑडिशन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलासंस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय अभिव्यक्ति युवा महोत्सव के तहत रंगारंग, पारंपरिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृत्य एवं लोक गायन कार्यक्रम का दो दिवसीय ऑडिशन सोमवार को लुथरन हाई स्कूल मैदान में प्रारंभ हुआ। पहले दिन रांची गुमला के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीसी गौरी शंकर मिंज ने दीप जलाकर किया।

उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार के आदेशानुसार सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ हर स्पर्धा में आगे रखने के उद्देश्य से लोक नृत्य, लोक गायन, फॉक डांस आदि प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिससे विद्यार्थी में छिपी प्रतिभा को सामने लाई जा सके। बेहतर प्रर्दशन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर मंच उपलब्ध कराया जाएगा। ऑडिशन के दौरान रांची की ओर से लोक नृत्य में चार टीमें, लोक गायन में 11 प्रतिभागी फॉक डांस में 45 प्रतिभागी ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। वहीं सिमडेगा की ओर से लोक गायन में 6, फॉक डांस में 11 टीमों ने अपनी सहभागिता निभाई। समाचार लिखे जाने तक दोनों जिलों के प्रतिभागियों का चयन जारी था। मंगलवार को खूंटी लोहरदगा तथा गुमला के प्रतिभागी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंत सुष्मा नाग, मनमोहन सिंह, भूषण खलखो, रीबा वाणी तिग्गा, डोमन राम मोची, रामुचित सिंह, सत्यनारायण झा, अजहर अली, रामविजय शुक्ल, गीता एक्का, सुनिता एक्का, निलिमा किंडो, मनोहर टोप्पो, प्रो भूषण महतो, अविनाश पन्न, निलोथर खेस, वाणाी कुजूर सैहुन मिंज आदि की भूमिका सराहनीय रही।

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यक्रम का आयोजन : डीसी

उपस्थित छात्र- छात्राएं।

दीप प्रज्वलित करते उपायुक्त अन्य।