पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तर्री गांव से युवक का शव बरामद

तर्री गांव से युवक का शव बरामद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदरथाना क्षेत्र से सटे तर्री गांव स्थित एक खेत से बुधवार को गुमला पुलिस ने 25 वर्षीय युवक रूपू इंदवार का शव बरामद किया है। मृतक के शरीर में कहीं भी जख्म के निशान नहीं पाए गए हैं।

एएसआई योगेंद्र प्रसाद ने आशंका जताते हुए कहा कि रूपू की हत्या गला दबाकर या जहर देकर की गई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मामले का उदभेदन होगा। जानकारी के अनुसार रूपू इंदवार बसिया थाना क्षेत्र के मुर्गाटोली गांव का रहने वाला है। वह शुक्रवार को गांव से चावल लेकर फुटकल टोली स्थित अपनी भाभी विमला देवी के घर आया था। रविवार को दोपहर दो बजे अपनी भाभी को घुमने जाने की बात कह कर घर से बाहर निकला। मगर देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रूपू के घर नहीं लौटने पर अपने स्तर से खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।

सोमवार को अहले सुबह ग्रामीणों ने देखा कि तर्री स्कूल के सामने स्थित एक खेत में एक युवक का शव पड़ा है। शव की शिनाख्त के लिए घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। घंटो बीत जाने के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

इधर शव पड़े होने की सूचना मिलने के बाद मृतक रूपू की भाभी विमला देवी घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त अपने देवर रूपू इंदवार के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।