नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर 20 को
गुमला | निलेशमोडिकल हॉल गुमला के तत्वावधान में 20 फरवरी को जशपुर स्थित जैन धर्मशाला में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में झारखंंड प्रदेश के सुप्रसिद्ध मधुमेह, थाइरायड, ब्लड प्रेशर, किडनी एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार छाबड़ा दिन के 10 बजे से एक बजे तक मरीजों की नि:शुल्क जांच करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए संचालक दिलीप निलेश ने मरीजों से जांच कराने के लिए अपना नामांकन जैन धर्मशाला, राधिका टेक्सआईल लोदाम निलेश मेडिकल हॉल में कराने को कहा है।