परीक्षा में कोताही बर्दाश्त नहीं : डीईओ
जिलाशिक्षा पदाधिकारी नीरू पुष्पा टोप्पो ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में मैट्रिक इंटर परीक्षा की सफलता को लेकर केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक कर कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
परीक्षा केंद्र में बेंच डेस्क, पानी शौचालय की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त परीक्षा कराना केंद्राधीक्षक की जवाबदेही है। जिन विद्यालयों में बेंच-डेस्क की कमी है, वे अवगत कराएं। केंद्राधीक्षक परीक्षा से पहले विद्यालय के कमरों में रौल नंबर अंकित करें ताकि विद्यार्थियों को परेशानी नहीं हो सके।
उन्होंने केंद्राधीक्षकों से कहा कि वीक्षक परीक्षा केंद्रों में एक दिन पहले अपना योगदान देंगे। सभी बीईईओ अपने क्षेत्र के सेंटरों में पहुंचकर व्यवस्था की जानकारी लें। परीक्षा के सफल संचालन के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। परीक्षा समाप्ति के बाद सभी केंद्राधीक्षक परीक्षा से सबंधित खैरियत पत्र कंट्रोल रूम में जमा करेंगे। किसी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल कंट्रोल रूम में जानकारी देंगे। बैठक में सिस्टर हिरमिला लकड़ा, फादर एरेंसियुस मिंज, निर्मला कुमारी समेत सभी केंद्राधीक्षक उपस्थित थे।
केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक करते डीईओ