- Hindi News
- युवाओं के प्रयास से मुरगू का विकास संभव : शंकर
युवाओं के प्रयास से मुरगू का विकास संभव : शंकर
याद किए गए वीर शहीद तेलंगा खड़िया
100 मीटर रेस में संदीप अव्वल
इसमौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। खेलकूद में 100 मीटर रेस में प्रथम संदीप मिंज, द्वितीय सानिया प्रवीण तृतीय अमीर उरांव रहे। 200 मीटर दौड़ में प्रथम दीपक उरांव, द्वितीय उज्जवल मिंज तृतीय दीपक भगत रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम राजकीय मवि मुरगू रहा।
कार्यक्रममें नहीं पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधि
आदर्शग्राम मुरगू में आयोजित शहीद तेलंगा खड़िया की जयंती पर प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधि शामिल नहीं हुए। इससे पूर्व भी कई वर्षो से प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधि की अनुपस्थिति में तेलंगा खड़िया की जयंती मनाई जा रही है। हालांकि ग्रामीणों को उम्मीद थी कि सांसद विस अध्यक्ष कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, लेकिन सांसद विस अध्यक्ष के भी नहीं पहुंचने से लोग खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा गया।
दीप प्रज्जवलित करते अतिथि अन्य।
अधिकार के लिए आवाज बुलंद करने का लें संकल्प : मतियस कुल्लू
भास्करन्यूज।सिमडेगा
वीरशहीद तेलंगा खड़िया स्मारक समिति ने सोमवार को शहीद तेलंगा खड़िया की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित घोड़बहार में वीर शहीद तेलंगा खड़िया पूजा स्थल पर समिति के सदस्यों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। लोगों ने शहीद तेलंगा खड़िया के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष मतियस कुल्लू ने कहा कि वीर शहीद तेलंगा खड़िया की जयंती का दिन संकल्प लेने का दिन है। सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर और सौहार्दपूर्ण माहौल में रहकर अपने अधिकार की आवाज बुलंद करनी चाहिए। शहीद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि वह एक वीर सैनिक थे और उनकी इच्छा थी कि उनकी मौत के बाद उनका शव अंग्रेजों के हाथ नहीं लगे। उनके शहीद होने के बाद उनके अनुयायियों ने कोयल नदी के किनारे चंदाली में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। सचिव फ्रांसिस बिलुंग ने कहा कि गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत मुरगू में जन्मे तेलंगा खड़िया ने स्वधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बताया गया कि अंग्रेजों ने वीर शहीद तेलंगा खड़िया को मारने के लिए बोधन सिंह को चार हजार रुपए का प्रलोभन दिया था। उसने ही गद्दारी की और वीर शहीद की हत्या कर दी। कार्यक्रम में अंजलुस पाहन, दीपक केरकेट्टा, अगस्तुस केरकेट्टा, कुलकांत केरकेट्टा, नीरल सोरेंग, दयाल केरकेट्टा, इसीदोर केरकेट्टा,सेराफिनुस कुल्लू, निकोलस किड़ो, बासिल किड़ो, रूपलेश टेटे, मतियस डुंगडुंग सहित कई लोग उपस्थित थे।
भास्कर न्यूज | गुमला
मयूरीट्रस्ट मुरगू के तत्वावधान में सोमवार को मयूरी स्कूल मुरगू में वीर शहीद तेलंगा खड़िया की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसका शुभारंभ ग्राम प्रधान शंकर पहान, प्राचार्य मोहम्मद हुसैन मयूरी ट्रस्ट की सचिव चैताली सेन गुप्ता ने शहीद स्वतंत्रता सेनानी तेलंगा खड़िया के चित्र पर माल्यार्पण दीप जलाकर किया। शंकर पहान ने कहा कि सभी लोग वीर शहीद तेलंगा खड़िया के आदर्शों को अपनाकर देश समाज के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करें। युवा देश के कर्णधार हैं। युवाओं के प्रयास से ही आदर्श ग्राम मुरगू का विकास संभव है। मोहम्मद हुसैन चैताली सेन गुप्ता ने कहा कि मयूरी ट्रस्ट की ओर से वर्ष 2007 से तेलंगा खड़िया की जयंती मनाई जा रही है। पूर्व की सरकारों ने तेलंगा खड़िया की जन्मस्थली मुरगू को आदर्श ग्राम का दर्जा दिया है, लेकिन गांव में मूलभूत समस्याओं का अभाव है। मौके पर मयूरी ट्रस्ट के निदेशक बसंत गुप्ता, गुजू पहान, चामा पहान, राजेश कुमार, प्रमिला कुमारी, फिरोज शाह, मणीराम साहू, रामरंजन ठाकुर, सीताराम सोनी, दिनेश साहू, भगत उरांव, तेंबा उरांव, अमृता कुमारी, प्रियंका सोनी, अनुराधा कुमारी, प्रीति कुमारी, मदन साहू, हरिनाथ साहू, सोनी कुमारी, रामकुमार गुप्ता, राहित राम, लवली कुमारी, रेखा कुमारी क्रांति कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मौजूद लोग।