पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्याओं को दूर करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : जिग्गा

समस्याओं को दूर करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : जिग्गा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिसईप्रखंड के रेडवा गांव में खड़िया समिति महुदा द्वारा वीर शहीद तेलंगा खड़िया की जयंती सह महोत्सव का आयोजन किया गया।

मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य जिग्गा मुंडा ने कहा कि तेलंगा खड़िया अंग्रेजों की गोलियों का मुकाबला तीर धनुष से करते थे। क्षेत्र में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एकता लाना ही हमारा लक्ष्य होगा। सभी बुनियादी समस्याओं को दूर करना ही तेलंगा खड़िया के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि 2016 में जयंती समारोह का सारा खर्च मैं वहन करूंगा। पड़हा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खुदी उरांव ने कहा कि समाज की दशा दिशा बदलना सभी का कर्त्तव्य है। प्रार्थना सभा के अध्यक्ष रोपना उरांव, मंगरा खड़िया, राजेश खड़िया, मेरी सोरेंग, बंधु खड़िया इंद्रदेव उरांव ने भी संबोधित किया। मौके पर सुनीता खड़िया, मुखिया रवि उरांव, प्रकाश उरांव, घीनू उरांव, चमार साहू, नैथी खड़िया, बिरसा खड़िया, सुनील कुल्लू, फकीरचंद्र उरांव, दिनेश खड़िया समेत सिसई, भरनो, पालकोट, रायडीह, गुमला, बसिया प्रखंड के लोग उपस्थित थे।

वंशजों ने मनाई जयंती

प्रखंडके घाघरा मोड़ के समीप वीर शहीद तेलंगा खड़िया के वंशजों ने चौराहे पर स्थापित तेलंगा खड़िया के स्मारक पर पहान पुजारों वंशजों द्वारा पुष्पार्चन कर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में शिवराम उरांव, बासु खड़िया, जोगिया खड़िया, सोमरा खड़िया, जितया उरांव, सावना उरांव, मुनेश्वर उरांव, बालक साहू रामा उरांव समेत कई लोग उपस्थित थे।