- Hindi News
- बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा जरूरी : बहुरा साहू
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा जरूरी : बहुरा साहू
नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं।
भास्कर न्यूज | गुमला
पालकोटरोड डुमरडीह स्थित ऑक्सब्रीज आवासीय विद्यालय का सोमवार को पांचवा वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सह विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव बहुरा साहू ने सरस्वती माता के चित्र के समक्ष माल्यार्पण पुष्पार्चन कर की। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। गरीबी के कारण कोई बच्चा पढ़ाई नहीं कर पाता है, तो यह उसके साथ अन्याय है। ऐसे गरीब बच्चों के विकास के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी। प्राचार्य बाल विभुति र|ाकर ने कहा कि बच्चों का शारीरिक, मानसिक बौद्धिक विकास करना स्कूल का उद्देश्य है। कौशल विकास के लिए स्कूल हर दृष्टिकोण से बच्चों को शिक्षा दे रहा है। पादरी विजय कुमार ने कहा कि एकता के बल पर ही आगे बढ़ा जा सकता है।
इस मौके पर सत्र 2013-14 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं डांस के लिए छात्रा अमिशा कुमारी को सम्मानित किया गया। मौके पर राम सिंह, अनुज सिंह, पूनम प्रसाद, नीलम प्रसाद, सोनिया नायक, बबीता साहा, ओमप्रकाश, कनक लता अादि मौजूद थे।