गुमला में अतिक्रमण हटाओ अभियान आज से
नगरपंचायत कार्यालय में बोर्ड समिति की बैठक सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विगत बोर्ड की बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गई। इसके बाद विगत बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार जलापूर्ति जल कर उपसमिति, नागरिक सुविधा होल्डिग कर उपसमिति, स्वनियोजन उप समिति, वार्ड कल्याण उप समिति का गठन करने के लिए वार्ड पार्षदों को निर्देश दिया गया।
बैठक में नपं अध्यक्ष ने बताया कि उपरोक्त उप समितियों का गठन आमसभा कर किया जाना है। समिति में आम सभा द्वारा मनोनित प्रत्येक वार्ड के दो निवासी, व्यावसायी वर्ग के दो प्रतिनिधि, अनुसूचित जाति जन जाति के दो प्रतिनिधि तथा महिला वर्ग के दो प्रतिनिधि सदस्य बनाए जाएंगे। जबकि संबंधित वार्ड पार्षद उप समिति के अध्यक्ष होंगे।
बैठक में एक सप्ताह के अंदर वार्ड पार्षदों को उप समिति गठित करने का निर्देश दिया गया है। वार्ड पार्षदों को कहा गया है कि फरवरी माह में अनुमानित खर्च का ब्योरा विभाग के पास जमा कर दें। बैठक में शहरी क्षेत्र में 10 फरवरी से 10 मार्च तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। वहीं बस्ती आवास पर चर्चा की गई।
नपं अध्यक्ष ने कहा कि जो आवास अधूरे हैं उसे जल्द पूरा किया जाए। साथ ही जिन स्थानों में अबतक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। उसकी सूची तैयार कर एक सप्ताह में रिपोर्ट जमा करें।
प्राप्त रिर्पोट की पुन: जांच की जाएगी। बैठक में शहरी जलापूर्ति योजना को लेकर पाईप लाईन विस्तारीकरण पर चर्चा की गई। वार्ड पार्षदों ने कहा कि पाईप लाईन बिछाये जाने के कार्य में तेजी लाया जायगा। इस मौके पर वार्ड पार्षद कृष्ण कुमार मिश्रा, तरनिका कच्छप, बसंत उरांव, संजिदा खातून, कृष्णा राम, मो. मुमताज, शीला टोप्पो, सुष्मा कुजूर, अनिल यादव, जसवंत कौर, सीता देवी, सानु बहादुर, योगेंद्र प्रसाद साहु, शैली मिश्रा, ललिता देवी, पुरुषोत्तम साहु, विमला देवी ब्रजेश कुमार आदि उपस्थित थे।
बैठक में मौज्ूद नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्याक्ष, पदाधिकारी तथा उपस्थित वार्ड पार्षद।