- Hindi News
- सीडब्ल्यूसी से बच्चों का नामांकन कराने की गुहार
सीडब्ल्यूसी से बच्चों का नामांकन कराने की गुहार
उग्रवादी घटना में मारे गए जयप्रकाश साहू की प|ी मोनिका ने दिया आवेदन
भास्करन्यूज | गुमला
उग्रवादीघटना में मृत जयप्रकाश साहू की प|ी मोनिका देवी अपने बच्चों की शिक्षा के लिए चिंतित है। सोमवार को मोनिका अपनी पुत्री शिवानी कुमारी (9), पुत्र देवेश कुमार (7) तथा प्रियांशु कुमार (5) का स्कूल में नामांकन कराने की गुहार सीडब्लूसी कार्यालय में लगाई। सिवानी कुमारी का नामांकन चिल्ड्रन होम में सीडब्लूसी के अध्यक्ष तारगेन पन्ना द्वारा कराया जा रहा है। मगर बालक वर्ग के लिए अलग से चिल्ड्रन होम नहीं होने के कारण उसका नामांकन नहीं किया जा सका। मोनिका ने बताया कि उसके पति टेंट हाउस चलाकर किसी तरह अपने तीनों बच्चों को घाघरा न्यू पब्लिक स्कूल में पढ़ाते थे। 25 सितंबर 2012 को अरंगी बाजार में उसके पति की पीएलएफआई उग्रवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद मुआवजा नौकरी के लिए घाघरा अंचल कार्यालय में आवेदन दिया। केंद्र सरकार की ओर से तीन लाख राज्य सरकार की ओर से एक लाख रुपए मुआवजा का भुगतान किया गया है। लेकिन अबतक नौकरी नहीं मिलने के कारण उसकी आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। वह गुमला में रहकर बच्चों को पढ़ाना चाहती है। मगर पढ़ाई का खर्च उसके पास नहीं है। इस संबंध में सीडब्ल्यूसी को आवेदन देकर पुत्र पुत्री का नामांकन कराने की मांग की गई। बेटी का नामांकन चिल्ड्रन होम में सीडब्लृसी द्वारा कराया जाएगा। इस संबंध में सीडब्लूसी के अध्यक्ष तारगेन पन्ना ने कहा कि मोनिका ने आवेदन कर अपने तीनों बच्चों का नामांकन गुमला में कराने गुहार लगाई है। पुत्री शिवानी कुमारी का नामांकन चिल्ड्रन होम में कराया जा रहा है। जबकि लड़कों का चिल्ड्रन होम नहीं होने के कारण दोनों पुत्रों का नामांकन नहीं कराया जा सका है।