- Hindi News
- बेटी की तलाश में खर्च हो गई जमा पूंजी : सुकरा
बेटी की तलाश में खर्च हो गई जमा पूंजी : सुकरा
{ग्रामीणों ने कहा- सब्जबाग दिखाकर दलाल ले गए उनकी बेटियों को और बेच दिया
{मामला दर्ज कराने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
{सीडब्ल्यूसी में आवेदन सौंपकर दो ग्रामीणों ने अपनी बेटियों की तलाश की लगाई गुहार
भास्करन्यूज | गुमला
पालकोटप्रखंड के लोधमा गांव निवासी सुकरा खड़िया मंगरी खड़िया ने सोमवार को सीडब्ल्यूसी में आवेदन देकर मोनिका पर अपनी 10 वर्षीय पुत्री को बेचने का आरोप लगाते हुए बेटी की तलाश करने की गुहार लगाई है।
सुकरा मंगरी ने कहा कि उसकी पुत्री को बसिया थाना क्षेत्र के आर्या गांव निवासी दलाल मोनिका सब्जबाग दिखाकर दिल्ली ले गई और बेच दिया। मोनिका से बेटी को लौटाने का आग्रह करने पर वह हमेशा टाल मटोल करती है।
इस संबंध में पालकोट थाना में मामला भी दर्ज कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हमलोग गरीब हैं। बेटी की तलाश में अपनी जमा पूंजी खर्च कर दी। अब हमारे पास उतनी क्षमता नहीं है कि दिल्ली जाकर पुत्री की तलाश करें। गौरतलब है कि रविवार को सीडब्ल्यूसी के सदस्य अलख नाराण सिंह धनंजय मिश्रा ने लोधमा गांव पहुंचकर पलायन से संबंधित जानकारी हासिल की।
इसी दौरान सुकरा मंगरी की 10 वर्षीय पुत्री को दिल्ली में बेच देने का मामला सामने आया। वहीं एक अन्य मामले में पालकोट थाना क्षेत्र के बघिमा हांसदोन गांव निवासी र|ी देवी ने मुरूमकेला डांड़टोली निवासी शंकर उरांव पर अपनी 15 वर्षीय पुत्री को दिल्ली में बेचने का आरोप लगाते हुए उसकी तलाश करने की गुहार लगाई है। र|ी ने भी सीडब्ल्यूसी को आवेदन सौंपा है।